Technology for the best deve-lopment Democratization necessary: Modi
सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए तकनीक का लोकतंत्री करण जरूरी: मोदी
वाराणसी में चल रहे जी-20 सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़े।
उन्होंने 20 देशों से आए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें तकनीक का लोकतंत्रीकरण करना होगा,ताकि दुनिया से डेटा डिवाइड खत्म हो।
महामारी के बाद दुनिया भर में भू-राजनैतिक तनाव की वजह से ग्लोबल साउथ के देशों में खाना,खाद और ईंधन की कमी हो गई। हम सभी देशों की एक ही जरूरत है सतत विकास। हमें यह सुनिश्चत करना होगा कि सभी सदस्य राष्ट्र एक साथ विकास करें,कोई पिछड़ न जाए।
G-20 समूह को दुनिया को यह संदेश देना होगा कि इस लक्ष्य को हासिल करने का हमारे पास एक्शन प्लान भी है। हमें निवेश बढ़ाना होगा।सतत विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए एक साथ आना होगा।
भारत अपने अनुभव साझा करेगा। डिजिटलीकरण की दुनिया में भारत क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। जहां तकनीक का इस्तेमाल लोगों को संशक्त बनाने में किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने मेहमानों से कहा,काशी बिना थके काम करने की ऊर्जा देता है। यह दुनिया का सबसे प्राचीन जिंदा शहर लोकतंत्र का जन्मदाता है।
सम्मेलन की शुरुआत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने G-20 के वादे गिनाए और 2030 तक के एजेंडे में निर्धारित लक्ष्यों को पाने पर बात की।इस सम्मेलन में वित्त और कर्ज संकट,जलवायुपरिवर्तन बढ़ती असमानता,खाद्य सुरक्षा,ऊर्जा संरक्षण जैसे मुद्दों पर मंथन किया गया।
और आध्यात्मिकता सबकुछ यहां सैकड़ों साल से है। इसलिए होटलों में बंद न रहें,बल्कि बाहर निकलिए और घुमिए ।
Join us in celebrating New India.
ACHIEVEMENTS
9 years of Government Achievements
...
https://www.narendramodi.in/vikasyatra/details/graphics/social-empowerment.Vikas Yatra – A comprehensive coverage of #9YearsOfSeva of the Modi government,in an interesting and easy-to-consume format.
Ease Of Living For India's Middle Class
Digital Governance in India: Accelerating Welfare Outcomes #9YearsOfSeva https://www.narendramodi.in/vikasyatra/articledetail/ease-of-living/digital-governance-in-india:-accelerating-welfare-outcomes-570744





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें